Breaking News

ट्रंप G7 में UAE, कतर और मिडिल ईस्ट के अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे     |   राम मंदिर दान प्रकरण: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट     |   राम मंदिर दान प्रकरण: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट     |   अमेरिकी सेना ने ईरान के हमलावर ड्रोन मार गिराए     |   9 जुलाई को मशहद में दफनाए जाएंगे खामेनेई, 4 जुलाई से शुरू होंगे अंतिम संस्कार कार्यक्रम     |  

उधम सिंह नगर पहुंचे CM धामी, मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर जनसंपर्क अभियान में हुए शामिल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उधम सिंह नगर जिले में आयोजित विशेष जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में लोगों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने विकसित भारत तथा विकसित उत्तराखंड के संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी ने उधम सिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय कयाकिंग और कैनोइंग चैंपियनशिप की तैयारियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन स्थल का दौरा कर खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी ढांचे, परिवहन, आवास और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय पर और तय मानकों के अनुसार पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले खिलाड़ियों, कोच, रेफरी और प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने स्वयं भी वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का अनुभव लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में एडवेंचर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाएं हैं। राज्य की प्राकृतिक परिस्थितियां वाटर स्पोर्ट्स, पर्वतीय खेलों और अन्य साहसिक गतिविधियों के लिए बेहद अनुकूल हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक खेल ढांचे के विकास के लिए लगातार काम कर रही है, ताकि उत्तराखंड को खेल और साहसिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके।