Breaking News

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती     |   फंदे से लटका मिला ममता बनर्जी के करीबी और बंगाल असेंबली के पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव     |   कर्नाटक लोक भवन आज से 18 अगस्त तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा     |   सबरीमाला मंदिर आज शाम चिंगम महीने की पूजा के लिए खुलेगा, कल से श्रद्धालुओं को दर्शन     |   राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से 14 सितंबर तक आम लोगों के लिए खुलेगा     |  

16 अगस्त से आम लोगों के लिए खुलेगा अमृत उद्यान, फ्री एंट्री के लिए ऑनलाइन बुकिंग जरूरी

राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 16 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। इस दौरान लोग उद्यान की खूबसूरती का आनंद ले सकेंगे। यहां एंट्री पूरी तरह मुफ्त होगी, लेकिन इसके लिए पहले ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। अमृत उद्यान सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। उद्यान में आखिरी एंट्री शाम 5 बजे तक होगी। हर सोमवार को रखरखाव के कारण उद्यान बंद रहेगा।

अमृत उद्यान में जाने के लिए गेट नंबर 35 से एंट्री मिलेगी। यह गेट नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास है। अमृत उद्यान घूमने के लिए लोगों को Rashtrapati Bhavan Portal पर जाकर अपना स्लॉट बुक करना होगा। मौके पर जाकर टिकट बुक करने की सुविधा नहीं होगी। लोगों की सुविधा के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक शटल बस भी चलेगी। यह बस हर 30 मिनट में मिलेगी और सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इस बार अमृत उद्यान 15 सितंबर तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा।