Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, 3 करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों और महिलाओं के लिए जल्द ही विशेष पैकेज लाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को तत्काल मुआवजा दिया जा रहा है। इसके साथ ही सरकार अलग से राहत पैकेज भी लाएगी, जिससे प्रदेश के करीब तीन करोड़ किसान परिवारों को लाभ मिलेगा। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी विशेष पैकेज तैयार किया जा रहा है।

vfvf

मुख्यमंत्री मंगलवार को दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरित करने के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को करीब 1,500 करोड़ रुपये की सब्सिडी का उपहार दिया।

किसानों को फसल नुकसान पर मिलेगा मुआवजा

fvfdvf

सीएम योगी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, असमय बारिश, ओलावृष्टि और तूफान के कारण किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। पिछले 15 दिनों में दो बार हुई भारी बारिश और आंधी से भी खड़ी फसलें प्रभावित हुई हैं। सरकार ऐसे किसानों को तत्काल मुआवजा दे रही है। इसके अलावा तीन करोड़ किसान परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए अलग राहत पैकेज लाया जाएगा।

महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज

bDFvfd

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के साथ उनके आर्थिक स्वावलंबन के लिए भी काम कर रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जल्द ही विशेष पैकेज की घोषणा की जाएगी। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपनी पसंद के काम और रोजगार की योजना बनाएं। सरकार उन्हें आगे बढ़ने में सहयोग करेगी।

vbfvfd

सीएम योगी ने लखपति दीदी और बीसी सखी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाएं अब उद्योगों में नाइट शिफ्ट में भी काम कर रही हैं। सरकार का लक्ष्य है कि हर महिला आर्थिक रूप से मजबूत बने और अपने परिवार का सहारा बने।

मंडियों और श्रमिक अड्डों पर खुलेंगे अन्नपूर्णा भोजनालय

vsFvsF

मुख्यमंत्री ने किसानों और श्रमिकों के लिए सस्ते भोजन की व्यवस्था करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रमुख मंडियों और श्रमिक अड्डों पर अन्नपूर्णा भोजनालय खोले जाएंगे। यहां किसान और श्रमिक टोकन मनी देकर सम्मान के साथ भरपेट भोजन कर सकेंगे। इससे मंडियों में उपज लेकर आने वाले किसानों और निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों को राहत मिलेगी।

1.89 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को दीपावली का उपहार

fgrfaer

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों के लिए करीब 1,500 करोड़ रुपये की सिलेंडर रिफिल सब्सिडी जारी की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 983.45 रुपये है। केंद्र सरकार की 335.40 रुपये की सब्सिडी के बाद लाभार्थी को 648.55 रुपये देने होते हैं। अब राज्य सरकार यह राशि सीधे गैस कंपनियों को उपलब्ध करा रही है। इससे पात्र परिवारों को सिलेंडर लेने के लिए अपनी जेब से भुगतान नहीं करना होगा और करीब 650 रुपये की बचत होगी।

2014 से पहले गैस कनेक्शन के लिए होती थी परेशानी

bsFVfS

सीएम योगी ने कहा कि 2014 से पहले गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन लेने में काफी परेशानी होती थी। लोगों को कनेक्शन के लिए 25 हजार से 50 हजार रुपये तक ब्लैक में देने पड़ते थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया से उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए और सब्सिडी सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाई गई।

2017 से पहले दंगे और कर्फ्यू का माहौल था: सीएम

vFv

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में त्योहारों के दौरान दंगे, कर्फ्यू और अराजकता की स्थिति रहती थी। व्यापारियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता थी। उनके अनुसार, आज प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है और त्योहारों के दौरान बाजारों में रौनक दिखाई देती है।

vsVs

उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों को आवास, बिजली, पेयजल, रसोई गैस और स्वास्थ्य सुविधाएं देने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तैयार कर रही है। श्रमिकों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए अटल आवासीय विद्यालय भी संचालित किए जा रहे हैं।

vSDVSF

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग को आत्मनिर्भर बनाकर ही आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश और विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि और उज्ज्वला योजना के लाभार्थी मौजूद रहे।