Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को नोटिस किया जारी

New Delhi: दिल्ली हाई कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चीन के एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित वॉइस जेनरेशन प्लेटफॉर्म द्वारा दाखिल याचिका पर जारी किया गया है, जिसमें अभिनेता के पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिए गए अंतरिम आदेश को चुनौती दी गई है।

यह नोटिस उस समय जारी किया गया, जब चीनी AI कंपनी ने अदालत से अनुरोध किया कि सलमान खान के पक्ष में पहले से लागू रोक को हटाया जाए। कंपनी का तर्क है कि इस आदेश के कारण उसके बिजनेस ऑपरेशंस और AI वॉइस मॉडल डेवलपमेंट पर गंभीर असर पड़ रहा है।

11 दिसंबर 2025 को दिल्ली हाई कोर्ट ने एक अंतरिम आदेश जारी करते हुए सलमान खान के नाम, तस्वीर, आवाज़ और अन्य पहचान से जुड़ी चीज़ों का उनकी सहमति के बिना वेबसाइट, मोबाइल एप्लिकेशन, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और अन्य कमर्शियल माध्यमों पर इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी थी।

सुनवाई के दौरान चीनी AI प्लेटफॉर्म के वकील ने दलील दी कि यह आदेश उनके मुख्य व्यवसाय, विशेष रूप से AI-जेनरेटेड वॉइस टेक्नोलॉजी के विकास, को प्रभावित कर रहा है। इस दलील पर संज्ञान लेते हुए हाई कोर्ट की बेंच ने सलमान खान को नोटिस जारी किया और उन्हें चार सप्ताह के भीतर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई-
बताया जा रहा है कि सलमान खान ने पिछले साल दिल्ली हाई कोर्ट का रुख करते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स जिनमें सोशल मीडिया, ई-कॉमर्स वेबसाइट्स और AI-पावर्ड एप्लिकेशन शामिल हैं पर अपनी पहचान के कथित गलत और बिना अनुमति कमर्शियल इस्तेमाल के खिलाफ सुरक्षा की मांग की थी। अभिनेता ने अपनी पर्सनैलिटी राइट्स के उल्लंघन को लेकर गंभीर चिंता जताई थी।