Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

एक्टर तुषार कपूर का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक

Mumbai: एक्टर तुषार कपूर ने सोमवार को जानकारी दी कि फेसबुक पर उनके निजी और सार्वजनिक अकाउंट हैक हो गए हैं। तुषार कपूर ने कहा, "मैं बताना चाहता हूं कि मेरे सार्वजनिक और निजी दोनों फेसबुक अकाउंट्स से छेड़छाड़ की गई है। मेरी टीम और मैं मामले को सुलझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।" 

तुषार कपूर हाल ही में ड्रामा सीरीज "दस जून की रात" में दिखाई दिए थे, जो अगस्त में रिलीज हुई थी। वे अक्षय कुमार, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज और रवीना टंडन समेत बाकी कलाकारों के साथ फिल्म "वेलकम टू द जंगल" में नजर आएंगे।