Breaking News

एकता-विविधता भारत के डीएनए में है, मैडिसन स्क्वायर में बोले मोहन भागवत     |   किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई     |   CM मोहन यादव ने सतना-रीवा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया     |   ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी मददगार अफगान के रिश्तेदार को सेंट्रल अफ्रीकी गणराज्य भेजा     |   नेपाल के कई जिलों में भोटे कोशी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी     |  

कांतारा विवाद: रणवीर सिंह ने चामुंडेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Karnataka: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने मंगलवार को मैसूरु में चामुंडेश्वरी मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने ऐसा कर्नाटक उच्च न्यायालय के उस निर्देश के बाद किया, जिसमें उन्हें 'कांतारा' मिमिक्री केस के सिलसिले में मंदिर जाने को कहा गया था।

चामुंडी पहाड़ियों की चोटी पर मौजूद इस मंदिर में उनका ये दौरा कर्नाटक उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद हुआ है। उच्च न्यायालय ने पिछले महीने बॉलीवुड कलाकार के खिलाफ चल रही उस कानूनी कार्रवाई को रद्द कर दिया था, जो फिल्म 'कांतारा-1' में देवी के चित्रण की मिमिक्री से जुड़ी थी।

कोर्ट का ये फैसला अभिनेता द्वारा बिना शर्त माफी मांगने के बाद आया। कोर्ट ने उनके वकील द्वारा जमा किए गए संशोधित हलफनामे को भी स्वीकार कर लिया था और उन्हें अपने आचरण की भरपाई के लिए चामुंडी देवी के दर्शन करने को कहा था।

ये विवाद गोवा में हुए फिल्मफेयर पुरस्कार कार्यक्रम के दौरान अभिनेता द्वारा फिल्म 'कांतारा' के बारे में बोलते हुए कथित तौर पर की गई टिप्पणियों से जुड़ा है। उन पर एक 'दैव' की नकल करने और उसे 'शैतान' कहने का आरोप है। एक वकील की शिकायत के आधार पर, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, 'धुरंधर' अभिनेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।