Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

Pushpa 2 में होगा इस दिग्गज क्रिकेटर का होगा कैमियो

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज का सीक्वल पुष्पा 2 द रूल का उनके सभी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का इंतजार सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि दुनियाभर में किया जा रहा है। यहां तक कि इस फिल्म का एक दिग्गज क्रिकेटर भी फैन हो गया है। अभिनेता के पुष्पा स्टाइल को रिक्रिएट करने के बाद क्रिकेटर शायद पुष्पा 2 में कैमियो भी कर सकता है। 

ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर डेविड वॉर्नर पुष्पा मूवी के बहुत बड़े फैन हैं। जब फिल्म रिलीज हुई थी तो क्रिकेटर ने अल्लू अर्जुन के कई सीन्स को रिक्रिएट किया था। पुष्पाराज स्टाइल में डेविड ने चारों ओर लाइमलाइट बटोरी। अब उन्होंने फिल्म के सीक्वल को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है। साथ ही कैमियो को लेकर भी हिंट दिया है।