Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

माधुरी दीक्षित के आइकॉनिक सॉन्ग को सनी लियोनी ने किया रीमेक सामने आया टीजर

साल 1995 में माधुरी दीक्षित की फिल्म 'याराना' रिलीज हुई थी। इस फिल्म का एक गाना 'मेरा पिया घर आया' काफी पॉपुलर हुआ था, जिसमें माधुरी ने अपने कमाल के डांस से धूम मचा दी थी। आज तक माधुरी के इस आइकॉनिक गाने को काफी पसंद किया जाता है। 

करीब 28 साल बाद एक्ट्रेस सनी लियोनी 'मेरा पिया घर आया' का रीमेक लेकर आ रही हैं। गुरुवार को 'मेरा पिया घर आया 2.0' का टीजर रिलीज किया गया है। सनी लियोनी का नाम बॉलीवुड फिल्मों में आइटम नंबर्स के लिए काफी जाना जाता है। इतना ही नहीं इससे पहले भी कई म्यूजिक वीडियो में भी सनी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं।