Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

शिल्पा शिरोडकर को हुआ कोरोना, इंस्टाग्राम पर प्रशंसको को बताते हुए मास्क पहनने की दी सलाह

अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने सोमवार को बताया कि उनका कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। 1990 के दशक की "बेवफा सनम", "खुदा गवाह" और "गोपी किशन" जैसी फिल्मों के लिए मशहूर अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों और फॉलोअर्स के साथ अपने स्वास्थ्य की जानकारी साझा की।

उन्होंने लिखा, "नमस्ते दोस्तों! मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। सुरक्षित रहें और मास्क पहनें!" शिरोडकर की छोटी बहन नम्रता शिरोडकर ने उनके पोस्ट पर "जल्दी ठीक हो जाओ" संदेश के साथ टिप्पणी की।

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, निकी अनेजा वालिया और शिरोडकर की साथी "बिग बॉस" प्रतियोगी चुम दरंग ने भी अभिनेत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। शिरोडकर हाल ही में लोकप्रिय रियलिटी शो "बिग बॉस" के 18वें सीजन में नजर आई थीं।