Breaking News

तमिलनाडु में चुनाव तैयारियां अंतिम चरण में, तारीखों का ऐलान जल्द: सीईसी ज्ञानेश     |   दिल्ली: 'सच की जीत हुई', शराब घोटाले में केजरीवाल के बरी होने पर बोलीं पत्नी सुनीता     |   शराब घोटाले में बरी होने के बाद भावुक हुए केजरीवाल, कहा- 'फर्जी केस था'     |   दिल्ली शराब घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी CBI     |   महाराष्ट्र BJP प्रेसिडेंट रवि चौहान BJP के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन से मिलेंगे     |  

Maharashtra: फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने की 'धुरंधर' की सराहना, कहा- इसके सीक्वल का हैं इंतजार

Maharashtra: फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने सोमवार को सोशल मीडिया पर निर्देशक आदित्य धर की फिल्म "धुरंधर" की तारीफ की और लिखा कि फिल्म की कहानी बेहद शानदार है। इसमें हर कलाकार का अभिनय सराहनीय है।

पांच दिसंबर, 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और राकेश बेदी ने अभिनय किया है। फिल्म 30 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हुई।

कपूर ने फेसबुक हैंडल पर एक पोस्ट साझा की और कहा कि वो फिल्म के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। उन्होंने लिखा, "आखिरकार नेटफ्लिक्स पर धुरंधर देखी। शानदार कहानी और छोटे किरदारों में भी कलाकारों का अभिनय बेहतरीन है। निर्देशक आदित्य धर तारीफ के पात्र हैं। निर्माता ज्योति देशपांडे को बधाई और धुरंधर 2 का इंतजार है।"

कराची के लयारी कस्बे में फिल्माई गई यह फिल्म गैंगवार और हिंसक क्षेत्रीय झगड़ों के इतिहास के लिए कुख्यात है। ये फिल्म कंधार विमान अपहरण, 2001 संसद हमले और 26/11 मुंबई हमलों जैसी भू-राजनीतिक और आतंकी घटनाओं की पृष्ठभूमि में गुप्त खुफिया अभियानों के इर्द-गिर्द घूमती है।

फिल्म का निर्माण आदित्य धर और उनके भाई लोकेश धर ने अपने बैनर बी62 स्टूडियोज के तहत जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है।