Breaking News

पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |   आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |  

अहमदाबाद में गर्मी से बिगड़ी Shah Rukh Khan की तबीयत

शाह रुख खान को लेकर खबर है कि अहमदाबाद में हीटवेव से तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

मंगलवार को शाह रुख की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद का आइपीएल मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। शाह रुख अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को सपोर्ट करने पहुंचे थे। इस मैच में केकेआर ने जीत दर्ज की। मैच के दौरान शाह रुख के वीडियोज भी सोशल मीडिया में वायरल हुए।