Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

हिमाचल में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 2 की मौत, 7 घायल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में रविवार को शाहतलाई के पास श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस पलट गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। बस में पंजाब के अमृतसर से आए 35 श्रद्धालु सवार थे। सभी बाबा बालक नाथ मंदिर, दियोटसिद्ध और शाहतलाई से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गई।

बिलासपुर के डिप्टी कमिश्नर राहुल कुमार ने बताया कि हादसे में घायल दो श्रद्धालुओं ने बरसर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। डिप्टी कमिश्नर के अनुसार, हादसे में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

इनमें से एक घायल को PGI चंडीगढ़ और दो को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया है। वहीं, चार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज बरसर अस्पताल में चल रहा है। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन पूरे मामले पर लगातार नजर रख रहा है। घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। घायलों और उनके परिवारों को हर संभव मदद दी जा रही है। उन्होंने बताया कि हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।