Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

'कोहरा' का दूसरा सीजन 11 फरवरी को होगा रिलीज, Netflix ने की घोषणा

Kohrra Season 2: नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को घोषणा की कि उसकी सीरीज 'कोहरा' का दूसरा सीजन 11 फरवरी को रिलीज होगा। इससे पहले सीजन को दर्शकों ने बहुत सराहा था और इसकी केरेक्टर ड्रिवन स्टोरी टेलिंग के लिए इसकी व्यापक रूप से तारीफ की गई थी।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अभिनेता बरुण सोबती सहायक सब-इंस्पेक्टर अमरपाल गरुंडी के रूप में वापसी करेंगे और मोना सिंह एक महत्वपूर्ण नई भूमिका में इस फ्रेंचाइजी से जुड़ेंगी। गुंजित चोपड़ा, डिग्गी सिसोदिया और सुदीप शर्मा द्वारा निर्मित और लिखित 'कोहरा' का निर्माण 'ए फिल्म स्क्वाड प्रोडक्शन' ने एक्ट थ्री के सहयोग से किया है।