Breaking News

मिडिल ईस्ट पर सर्वदलीय बैठक खत्म, विपक्ष से सरकार ने कहा- कंट्रोल में हैं हालात     |   चांदी 11,250 रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 4,900 रुपये उछला     |   नोएडा: सेक्टर 16 मेट्रो ट्रैक पर कूदी युवती, हुई गंभीर रूप से घायल     |   इजरायल ने ईरान के पनडुब्बियां बनाने वाले एकमात्र ठिकाने पर बड़ा हमला किया     |   रामनवमी पर योगी सरकार का फैसला, 26 के साथ अब 27 मार्च को भी रहेगा अवकाश     |  

संजय दत्त ने CM चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, आंध्र प्रदेश में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने पर चर्चा

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संजय दत्त और सीएम नायडू की कई तस्वीरें सामने आई हैं। दोनों के बीच आंध्र प्रदेश में फिल्म उद्योग के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। संजय दत्त ने राज्य में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने में अपनी रुचि भी जताई। इस दौरान सरकार के आंध्र प्रदेश को फिल्म शूटिंग का प्रमुख हब बनाने के विजन और इसमें उपलब्ध संभावनाओं पर भी बातचीत हुई।

वहीं, अभिनय के मोर्चे पर संजय दत्त इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस फिल्म में उन्होंने पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी चौधरी असलम की भूमिका निभाई है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 700 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है। जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज द्वारा निर्मित इस फिल्म में रणवीर सिंह, आर. माधवन, राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। पहले भाग में अक्षय खन्ना ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।