Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

SDPI ने फिल्म हम दो हमारे बारह पर बैन लगाने की मांग की

 सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के ठाणे में मुंब्रा पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया और 'हमारे बारह' की स्क्रीनिंग पर बैन लगाने की मांग की।

एसडीपीआई महासचिव सरफराज ने कहा कि अभी रिलीज होने वाली फिल्म मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाती है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने ये सुनिश्चित किया है कि उसकी कानूनी टीम उनकी शिकायत पर गौर करेगी।

अन्नू कपूर, अश्विनी कालसेकर और मनोज जोशी अभिनीत ये फिल्म उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित जनसंख्या वृद्धि के मुद्दे पर आधारित है। 'हमारे बारह' सात जून को रिलीज होने वाली है। हाल ही में इसका प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ।