Breaking News

उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास डीटीसी बस में लगी आग     |   सऊदी अरब में हूतियों का ड्रोन अटैक, पंपिंग स्टेशन को निशाना बनाने का दावा     |   अमेरिका: ब्रुकलिन में इमारत गिरने से एक की मौत, 10 जख्मी     |   हैदराबाद: मूसी कायाकल्प का पहला चरण जल्द होगा शुरू, CM रेवंत रेड्डी का ऐलान     |  

‘Rise & Fall 2’ के विनर शहजाद पूनावाला ने CM देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात, दिखाई जीत की ट्रॉफी

रियलिटी शो ‘Rise & Fall Season 2’ के विजेता शहजाद पूनावाला ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी जीत की ट्रॉफी मुख्यमंत्री को दिखाई। शो जीतने के बाद शहजाद ने अपनी इस उपलब्धि को मुख्यमंत्री के साथ साझा किया।

शहजाद ने शो के दूसरे सीजन का खिताब अपने नाम किया था। उन्हें ट्रॉफी के साथ 35 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली। इस सीजन में प्रियंका चाहर चौधरी फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि बिग बॉस 8 के विजेता गौतम गुलाटी तीसरे स्थान पर रहे।

35 लाख रुपये की प्राइज मनी करेंगे दान

शहजाद पूनावाला ने कुछ दिन पहले ही अपनी पूरी प्राइज मनी दान करने का ऐलान किया था। उन्होंने बताया कि वह 35 लाख रुपये महाराष्ट्र में सूखे से प्रभावित लोगों और बिहार-असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान करेंगे।

शहजाद ने कहा कि शो में हिस्सा लेते समय उनके लिए यह रकम बहुत बड़ी थी, लेकिन अब उन्होंने इसे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए देने का फैसला किया है।

फैंस के प्यार को बताया जीत की वजह

शहजाद ने अपनी जीत के बाद समर्थकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि शो में उनका सफर एक नया अनुभव रहा। एक आउटसाइडर होने के बावजूद दर्शकों के प्यार और समर्थन की वजह से वह यह मुकाम हासिल कर पाए।

वीरेंद्र सहवाग ने होस्ट किया शो

‘Rise & Fall Season 2’ का निर्माण बनिजय एशिया ने किया है। इस रियलिटी शो को पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने होस्ट किया। शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होता है।