Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

रणबीर कपूर ने रानी मुखर्जी को बताया भारत की महान अभिनेत्रियों में से एक

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अभिनेत्री रानी मुखर्जी की जमकर सराहना करते हुए उन्हें भारत की महान अभिनेत्रियों में से एक बताया है। रणबीर ने कहा कि रानी ने अपने शानदार अभिनय और चुने हुए किरदारों के जरिए न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री को नई पहचान दी, बल्कि पर्दे पर महिलाओं के चित्रण को भी एक नई दिशा दी है।

रणबीर कपूर ने अपनी पहली फिल्म ‘सांवरिया’ की सह-कलाकार रानी मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि वह उनके करियर में आत्मविश्वास देने वाली पहली शख्सियत थीं। रानी मुखर्जी ने साल 1996 में बॉलीवुड में कदम रखा था और अब वह फिल्म इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे कर चुकी हैं।

रणबीर ने कहा
“रानी मेरी पहली फिल्म ‘सांवरिया’ की सह-कलाकार थीं और वही पहली इंसान थीं जिन्होंने मुझसे कहा था कि अगर मैं मेहनत करूंगा तो बहुत आगे जाऊंगा। उस बातचीत को मैं कभी नहीं भूल सकता, क्योंकि उस वक्त मुझे सबसे ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत थी।”

उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने रानी को एक इंसान और कलाकार दोनों रूपों में बहुत करीब से देखा है।
“उनकी शालीनता, आकर्षण और प्रतिभा से मैं हमेशा प्रभावित रहा हूं। उनके चुने हुए प्रोजेक्ट्स यह दिखाते हैं कि पर्दे पर महिलाओं को किस तरह सशक्त तरीके से पेश किया जा सकता है।”

रणबीर कपूर ने यह भी कहा कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री का रानी मुखर्जी की 30वीं वर्षगांठ का जश्न मनाना बेहद खुशी की बात है।
“मैं हमेशा से मानता आया हूं कि रानी अपने दौर की ही नहीं, बल्कि भारत की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनके किरदारों ने आज स्क्रीन पर महिलाओं की छवि को आकार दिया है।”

उन्होंने भावुक अंदाज में कहा,
“रानी, फिल्मों, यादों और दमदार अभिनय के लिए आपका धन्यवाद। उन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों को खुश करने के लिए समर्पित कर दिया है।”

‘मर्दानी 3’ में दिखेंगी रानी मुखर्जी
काम की बात करें तो रानी मुखर्जी जल्द ही अपनी चर्चित फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म ‘मर्दानी 3’ में नजर आएंगी। यह फिल्म 30 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है और इसके निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं।

जहां ‘मर्दानी’ ने मानव तस्करी और ‘मर्दानी 2’ ने एक सीरियल अपराधी की मानसिकता को दिखाया था, वहीं ‘मर्दानी 3’ समाज की एक और अंधेरी और क्रूर सच्चाई को सामने लाएगी।