Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

राम चरण और उपासना बने जुड़वां बच्चों के माता-पिता

Ram Charan: अभिनेता राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। उनके घर एक बेटे और एक बेटी का जन्म हुआ है। यह खुशखबरी राम चरण के पिता और मशहूर अभिनेता चिरंजीवी कोनिडेला ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की।

चिरंजीवी ने बताया कि दोनों बच्चे और मां उपासना पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि दादा-दादी बनने की खुशी शब्दों में बयां नहीं की जा सकती और उन्होंने सभी लोगों को दुआओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

गौरतलब है कि उपासना ने अक्टूबर 2025 में अपनी दूसरी गर्भावस्था की घोषणा की थी। इसके बाद परिवार की ओर से भव्य गोदभराई समारोह भी आयोजित किया गया था।

राम चरण ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने पत्नी उपासना और अपने पालतू कुत्तों के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि एक बेटे और एक बेटी के माता-पिता बनना उनके लिए बेहद खास पल है। उन्होंने कहा कि उनके जीवन की महिलाएं हमेशा से उनकी सबसे बड़ी ताकत रही हैं और वे अपने सभी प्रशंसकों, परिवार और शुभचिंतकों के आभारी हैं।

जुड़वां बच्चों के जन्म से मेगा परिवार में जश्न का माहौल है और फैंस लगातार राम चरण और उपासना को बधाइयां दे रहे हैं।