Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

Parineethi-Raghav Wedding: एक-दूजे के हुए राघव-परिणीति, सामने आई रॉयल वेडिंग की झलक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप सासंद राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध गए है. 24 सितंबर 2023 को अपने लॉन्ग टाइम रिलेशनशिप को सात फेरे लेकर जन्म-जन्म के बंधन में बांध दिया. उदयपुर के द लीला पैलेस होटल में राधव और परिणीति की ग्रैंड अंदाज में शादी हुई. कपल की शादी की पहली फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है. यह कपल तस्वीरों में बहुत ही प्यारा लग रहा है।

1

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा की शादी पिछले काफी समय से सुर्खियों में थी। काफी इंतजार के बाद आखिरकार दोनों की शादी की सभी रस्मों संपन्न हो गईं। 

ऐसे में फैंस इस क्यूट कपल की शादी की तस्वीरें देखने के लिए उत्सुक थे। शादी के बाद अब इस क्यूट कपल की पहली तस्वीरें सामने आई हैं।

3

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा की शादी के गवाह कई बड़े चेहरे बने। इनमें कई फिल्मी सितारे, कई क्रिकेटर और राजनीति जगत की हस्तियों शामिल हुईं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शादी में शामिल हुए। यह बिग फैट पंजाबी वेडिंग को करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में संपन्न हुई।

4

परिणीति ने अपनी बहन से इतर एक पॉलीटीशियन को अपना हमसफर चुना है। ऐसा भी नहीं है कि ऐसा करने वाली सिर्फ परिणीति ही हैं। उनसे पहले भी कई अभिनेत्रियों ने पॉलिटीशियान को अपना जीवन साथी बनाया है। परिणीति अब राघव चड्ढा के साथ अपना घर बसा चुकी हैं। 

5

दोनों की शादी की तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा पिछले कुछ महीनों में बॉलीवुड के पॉवर कपल बन गए हैं।

5

परिणीति और राघव चड्ढा पहले दोस्त थे। बाद में 2022 ये दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों शादी करने का फैसला किया था। परिणीति और राघव चड्ढा ने 13 मई 2023 को दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी। इसके बाद ही राजस्थान को शादी के लिए चुना गया था।

7