Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजिल्स में मनाया दशहरा, बेटी मालती ने पहनी ‘जय माता दी’ की चुनरी

बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहते हुए भी भारतीय परंपराओं और त्योहारों से जुड़ी हुई हैं। नवरात्रि के बाद उन्होंने अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ लॉस एंजिल्स स्थित घर पर दशहरा मनाया। प्रियंका ने घर पर दशहरा पूजन किया और इस खास मौके की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।

तस्वीरों में प्रियंका, निक और उनकी बेटी मालती पारंपरिक कपड़ों में नजर आए। तीनों त्योहार के रंग में रंगे दिखाई दिए। एक प्यारी सी तस्वीर में मालती ‘जय माता दी’ लिखी चुनरी पहने नजर आईं। प्रियंका की इन तस्वीरों में भारतीय संस्कृति और त्योहारों के प्रति उनका लगाव साफ दिखाई दिया।

प्रियंका ने मां दुर्गा से की सुख-शांति की प्रार्थना

प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीरों के साथ मां दुर्गा की शक्ति और दशहरे की भावना को समर्पित एक संदेश भी साझा किया। उन्होंने लिखा, “मां दुर्गा की शक्ति, हमारी प्रार्थनाओं की पवित्रता और दशहरे की भावना आज, कल और हमेशा हम सभी के साथ बनी रहे।”

प्रियंका अक्सर विदेश में रहते हुए भी भारतीय त्योहारों को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाती हैं। नवरात्रि से लेकर दशहरे तक, वह अपने परिवार के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखने की कोशिश करती हैं।

फिल्म ‘वाराणसी’ से भारतीय सिनेमा में करेंगी वापसी

काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही भारतीय सिनेमा में फिल्म ‘वाराणसी’ के जरिए वापसी करने वाली हैं। एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही इस एक्शन-एडवेंचर फिल्म में महेश बाबू भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है और इसकी कहानी कई समय-काल तथा अलग-अलग महाद्वीपों तक फैली बताई जा रही है। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार एमएम कीरवानी ने तैयार किया है।

‘वाराणसी’ की दुनिया भर के सिनेमाघरों में 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होने की योजना है। इस फिल्म को लेकर प्रियंका के भारतीय प्रशंसकों में भी उत्सुकता बनी हुई है।