Breaking News

नोएडा के सेक्टर 144 में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से 2 मजदूर की मौत     |   सूरजकुंड हादसा: झूले के मालिक समेत दो आरोपी गिरफ्तार     |   राजस्थान: नकली FMGE सर्टिफिकेट मामले में SOG ने 20 और संदिग्ध डॉक्टरों की लिस्ट तैयार की     |   कप्तान आयुष म्हात्रे और कोच समेत अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे     |   वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है तो इससे भारत रत्न का सम्मान बढ़ेगा: मोहन भागवत     |  

Prabhas के फैंस ने फिर दिखाया प्यार, JioHotstar को भेजी बिरयानी की पेटियां

Prabhas: प्रभास के फैंस एक बार फिर अपनी जबरदस्त दीवानगी की वजह से चर्चा में हैं। फिल्म द राजा साब के डिजिटल रिलीज के दौरान फैंस ने JioHotstar के हेड को बिरयानी की पूरी पेटी भेजी। यह तोहफा फिल्म के OTT प्रमोशन के लिए धन्यवाद और प्यार जताने के तौर पर दिया गया।

दरअसल, JioHotstar ने द राजा साब की डिजिटल रिलीज को लेकर खूब प्रचार किया था, जिससे फैंस काफी खुश नजर आए। इसी खुशी में उन्होंने यह अनोखा कदम उठाया। इससे पहले भी फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान निर्देशक मारुति को फैंस ने बिरयानी भेजी थी, जो उस वक्त एक मजेदार और दोस्ताना जश्न माना गया था।

हालांकि, फिल्म के थिएटर में फ्लॉप होने के बाद एक बार बिरयानी भेजने का मामला विवादों में भी आया था। अब एक बार फिर बिरयानी भेजे जाने की खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

वहीं, 6 फरवरी को जब द राजा साब का डिजिटल प्रीमियर हुआ, तो JioHotstar पर भारी ट्रैफिक देखने को मिला। एक साथ लाखों लोग फिल्म देखने के लिए लॉग इन करने लगे, जिससे ऐप में दिक्कतें आने लगीं। कई यूजर्स ने ऐप स्लो होने और क्रैश होने की शिकायत की।

JioHotstar ने बाद में एक बयान जारी कर बताया कि फिल्म के लिए “Remind Me” ऑप्शन पर रिकॉर्ड संख्या में क्लिक हुए थे, जिसकी वजह से अचानक ट्रैफिक बढ़ गया। प्लेटफॉर्म ने भरोसा दिलाया कि सर्वर को अपग्रेड कर लिया गया है ताकि दर्शकों को बेहतर अनुभव मिल सके।

द राजा साब में प्रभास के साथ संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार और जरीना वहाब नजर आए हैं।