Breaking News

IPL 2024: राजस्थान ने चेन्नई को दिया 142 रनों का टारगेट     |   दिल्ली: चांदनी चौक की एक दुकान में लगी आग, दमकल की 13 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया     |   आज पटना में रोड शो करेंगे पीएम मोदी, शाम 6:30 बजे से होगी शुरुआत     |   संदेशखाली पुलिस ने एक BJP कार्यकर्ता को किया अरेस्ट, पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन     |   हरियाणा: फ्लोर टेस्ट के लिए विशेष सत्र बुला सकती है सरकार     |  

मुंबई में नीता अंबानी और सचिन तेंदुलकर ने 18 हजार बच्चों के साथ मनाया ईएसए दिवस

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स पर जीत के बाद मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी और मुंबई इंडियंस के आइकन सचिन तेंदुलकर ने मुंबई के कई एनजीओ के 18 हजार बच्चों के साथ ईएसए दिवस मनाया।

ईएसए दिवस रिलायंस फाउंडेशन का हिस्सा है, जिसका अर्थ है सभी के लिए शिक्षा और खेल को बढ़ावा देना, इस दिन मुंबई इंडियंस अलग-अलग गैर सरकारी संगठनों के बच्चों को वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग मैच देखने और अपने पसंदीदा क्रिकेटरों का समर्थन करने के लिए आमंत्रित करता है।

मैच के दौरान बच्चों के साथ बातचीत करते हुए नीता अंबानी ने खेल की शक्ति पर जोर दिया। सचिन तेंदुलकर ने खेल और शिक्षा के जरिए बच्चों के लिए जीवन बदलने वाले अनुभव पर जोर दिया। सभी के लिए शिक्षा और खेल पहल के प्रभाव पर विचार करते हुए नीता अंबानी ने अनुशासन और लचीलेपन के महत्व पर भी जोर दिया।