Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

नेटफ्लिक्स ने यूट्यूबर-अभिनेता भुवन बाम की 'ढिंडोरा' के दूसरे सीजन की घोषणा की

Dhindora Season 2: नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को अभिनेता-इन्फ्लुएंसर भुवन बाम की कॉमेडी सीरीज "ढिंडोरा" के दूसरे सीजन की घोषणा की, जो एक ऐसे जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है जो प्यार और परंपराओं के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करते हैं। दूसरे सीजन को कॉमेडी-ड्रामा के रूप में पेश किया गया है, जिसमें पति का अतीत उसकी पत्नी के ग्रामीण परिवार से टकराता है।

नए सीजन की लेखन टीम में बाम, अब्बास दलाल, हुसैन दलाल, चेतन डांगे, गोपाल दत्त, शुभम दुबे और अनंत दुबे शामिल हैं। सीरीज का निर्माण रोहित राज और बाम ने किया है। रोहित राज और अरविन भंडारी कार्यकारी निर्माता हैं।

पहले सीजन में बाम ने कई किरदार निभाए। जिसमें कहानी एक मध्यमवर्गीय परिवार के रोजमर्रा के जीवन पर आधारित थी, जिसकी किस्मत तब पलट जाती है जब पिता लॉटरी जीतता है और पारिवारिक रिश्तों और अप्रत्याशित घटनाओं को दर्शाती है। पहला सीजन अक्टूबर से दिसंबर 2021 तक यूट्यूब पर रिलीज हुआ था।