Breaking News

गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |   गांधीनगर में हादसा, SDRF 20 मिनट में पहुंची     |   नेपाल में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1365 हुई     |   पटना: चार ब्लॉक की 44 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित, कई गांव जलमग्न     |  

एल्विश यादव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज

यूट्यूबर एल्विश यादव का तो जैसे विवादों के साथ एक अलग ही नाता जुड़ गया है। उन्हें एक केस से राहत मिलती है तो वे दूसरे किसी केस में फंस जाते हैं। अब यूट्यूबर पर ईडी ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।  

एल्विश यादव के खिलाफ ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। ईडी एल्विस यादव के पास मौजूद गाड़ियों के बारे में पूछताछ करेगी। सभी होटल, रिजॉर्ट्स, फार्म हाउस के मालिकों से भी पूछताछ की जाएगी जहां एल्विश यादव की पार्टियों का आयोजन किया जाता था।