Breaking News

इजरायल ने ईरान के पनडुब्बियां बनाने वाले एकमात्र ठिकाने पर बड़ा हमला किया     |   रामनवमी पर योगी सरकार का फैसला, 26 के साथ अब 27 मार्च को भी रहेगा अवकाश     |   मिडिल ईस्ट जंग: पाकिस्तान का सीजफायर प्लान ईरान ने किया खारिज     |   J-K: सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा गया     |   पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है: पेट्रोलियम मंत्रालय     |  

मोना सिंह की ‘मां का सम’ 3 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज

मोना सिंह और मिहिर आहूजा अभिनीत वेब सीरीज ‘मां का सम’ 3 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए तैयार है। रविंदर रंधावा और सुमृत शाही द्वारा लिखी गई इस सीरीज में अंगीरा धर और रणवीर बरार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘मां का सम’ की कहानी अगस्त्य के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक प्रतिभाशाली गणित का छात्र है और दुनिया को ग्राफ, नंबर और एल्गोरिदम के नजरिए से देखता है। अगस्त्य के लिए हर समस्या का एक तार्किक हल होता है, यहां तक कि वह अपनी सिंगल मां विनिता (मोना सिंह) के लिए एक परफेक्ट पार्टनर ढूंढने की भी कोशिश करता है।

“प्रोजेक्ट मॉम: इक्वेशन या इमोशन?” से शुरू होने वाली यह कहानी जल्द ही एक दिलचस्प और भावनात्मक सफर में बदल जाती है, जहां तर्क और भावनाएं टकराती हैं, और जिंदगी की अनिश्चितताएं सामने आती हैं। ह्यूमर, गर्मजोशी और गणित के अनोखे मेल के साथ यह सीरीज मां-बेटे के रिश्ते को एक नए अंदाज में पेश करती है।

सीरीज को लेकर प्रोड्यूसर बबीता अषीवाल ने कहा, “इस कहानी की सबसे खास बात इसकी गर्मजोशी और रिश्तों को दिखाने का अंदाज है। यह एक ऐसे किशोर की कहानी है जो गणित और डेटा के जरिए प्यार और जिंदगी को समझने की कोशिश करता है। यह कहानी बेहद रिलेटेबल है, जिसमें हास्य और जिंदगी के छोटे-छोटे सबक शामिल हैं। ‘मां का सम’ एक ऐसी फैमिली एंटरटेनर है, जिसे हर उम्र के दर्शक पसंद करेंगे।” ‘मां का सम’ का निर्देशन निकोलस खारकोंगर ने किया है। यह सीरीज 3 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव रूप से स्ट्रीम होगी।