Breaking News

पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |   आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |  

Karan Johar ने एक्टिंग करियर से की थी शुरुआत, जानें कैसे बने निर्देशक?

करण जौहर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम है। उन्होंने अपने करियर में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' और 'कभी अलविदा न कहना' समेत कई फिल्मों का निर्देशन किया है, आज 25 मई को करण जौहर अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें फैंस और स्टार्स जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

करण जौहर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1989 में आए टीवी सीरियल 'इंद्रधनुष' से की थी। इस समय उनकी उम्र बहुत कम थी। इंद्रधनुष में उन्होंने श्रीकांत का किरदार निभाया था। इंद्रधनुष का निर्देशन आनंद महेंद्रू ने किया था और यह साइंस-फिक्शन शो था, जो दूरदर्शन पर आया करता था। इस बात का खुलासा उन्होंने रितेश और साजिद के शो यारों की बारात में भी किया था। 

करण जौहर ने एक्टिंग के बाद निर्देशन में कदम रखा और साल 1998 में आई फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से अपने निर्देशन की शुरुआत की। उनकी पहली ही फिल्म रिलीज होने के बाद ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद उन्होंने साल 2001 में आई फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का निर्देशन किया, वो भी सुपरहिट हुई। इन दोनों ही फिल्मों के लिए करण ने बेस्ट डायरेक्टर समेत कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए।