Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

'तेजस' के सफलता के लिए राम जन्मभूमि आयोध्या पहुंची कंगना रनोट

कंगना रनोट अपनी अपकमिंग फिल्म तेजस के लिए जमकर मेहनत कर रही हैं। पिछले कई दिनों से एक्ट्रेस लगातार प्रमोशन कर रही हैं। वहीं, अब तेजस के लिए कंगना रनोट श्रीराम के दर्शन करने राम जन्मभूमि अयोध्या जाएंगी।

तेजस की सफलता के लिए कंगना रनोट हर पैंतरा अपना रही हैं। हाल ही में दशहरा के मौके पर एक्ट्रेस दिल्ली के लव कुश रामलीला में रावण का दहन करने पहुंची थीं। इसके साथ ही वो पहली महिला बन गईं, जिसने रावण का दहन किया।

कंगना रनोट ने अब 26 अक्टूबर को एक पोस्ट शेयर करके अपने राम जन्मभूमि के विजिट की जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने साड़ी और हैवी कुंदन ज्वैलरी पहने अपनी एक लेटेस्ट फोटो पोस्ट की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में कहा- "आज मैं राममयी हूं। जन्मभूमि दर्शन करने जा रही हूं। जय श्री राम।"

कंगना रनोट ने दर्शन करने के बाद मंदिर से अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। एक्ट्रेस फोटो में श्रीराम के  दर्शन करते हुए प्रसाद लेते हुए नजर आ रही हैं।  इस विजिट में कंगना ने कुछ निर्माणधीन जगहों के भी दर्शन किए, जहां राम मंदिर बनाए जाएंगे। एक्ट्रेस के साथ मंदिर में टाइट सिक्योरिटी भी नजर आई।