Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

जुनैद खान–साई पल्लवी की रोमांटिक फिल्म ‘एक दिन’ का पहला पोस्टर रिलीज

Mumbai: अभिनेता जुनैद खान की आगामी बॉलीवुड फिल्म एक दिन का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में जुनैद के साथ साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री साई पल्लवी नजर आएंगी। पोस्टर सामने आते ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

पोस्टर में दिखा रोमांटिक अंदाज
आमिर खान प्रोडक्शंस ने 15 जनवरी 2026 को फिल्म ‘एक दिन’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया। पोस्टर में जुनैद खान और साई पल्लवी बर्फबारी के बीच रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों कड़ाके की ठंड में आइसक्रीम खाते दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा गया है
“जिंदगी की उथल-पुथल में, प्यार तुम्हें ढूंढ लेगा… एक दिन।”

टीजर और रिलीज डेट का ऐलान
फिल्म निर्माताओं ने पोस्टर के साथ ‘एक दिन’ की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, फिल्म का पहला टीजर 16 जनवरी 2026 को जारी किया जाएगा।