Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

गूगल पर चला जवान का जादू, सर्च करने पर मिलेगा SRK का खास सरप्राइज

बॉलीवुड किंग खान की मूवी जवान (Jawan) 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फैंस में फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. शाहरूख की मूवी जवान (Jawan) रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. साथ ही अब इस फिल्म का जादू गूगल (Google) पर भी चल गया है. अब इस बात पर आप कहेंगे कि हम कैसी बात कर रहे है, लेकिन ये सच है कि गूगल पर जवान का कुछ ऐसा जादू चला है कि अब गूगल पर जवान सर्च करने पर आपको कुछ मजेदार चीज देखने को मिलेगी. 

गूगल (Google) ने एक्स (X) पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी कि कैसे आप गूगल सर्च की मदद से SRK की आवाज सुन पाएंगे, साथ में आप देखेगें कि आपकी स्क्रीन भी कुछ अलग अंदाज में नजर आएगी. 

गूगल ने शायरी करते हुए लिखा, ‘बेकरार करके हमें, यू ना जाइए, आपको हमारी कसम, गूगल पर जवान सर्च कर आइए’, शायदी करने के साथ ही चार स्टेप्स के जरिए समझाया गया है कि कैसे आप Shah Rukh Khan की आवाज सुन पाएंगे.

1

12

शाहरूख की इस साल यह दूसरी मूवी है जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इससे पहले पठान ने ताबड़तोड़ कमाई की थी. गूगल हर बार कुछ ना कुछ नए अंदाज में ऐसा कर देता है जो यूजर्स को काफी इंप्रेस करता है और इस बार जवान मूवी का जादू तो वैसे भी ना सिर्फ लोगों पर बल्कि गूगल भी चल गया है.