Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

‘Heer Ranjha’ का ऐलान: इम्तियाज अली और एकता कपूर फिर साथ

फिल्म डायरेक्टर इम्तियाज अली और प्रोड्यूसर एकता कपूर एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। उनकी नई फिल्म ‘हीर रांझा’ का ऐलान कर दिया गया है। इससे पहले दोनों ने लैला मजनू बनाई थी, जिसे समय के साथ लोगों ने बहुत पसंद किया और वह कल्ट फिल्म बन गई।

‘हीर रांझा’ उसी रोमांटिक दुनिया का अगला हिस्सा होगी। यह फिल्म मशहूर लोककथा हीर और रांझा पर आधारित है, लेकिन इसे आज के दौर के अनुसार नए अंदाज में दिखाया जाएगा। फिल्म में प्यार की गहराई और भावनाओं को सरल और आधुनिक तरीकों से पेश किया जाएगा।

फिल्म को इम्तियाज अली प्रस्तुत कर रहे हैं और डायरेक्ट साजिद अली करेंगे। मेकर्स में शोभा कपूर, एकता कपूर और प्रीति अली शामिल हैं। इसे पाई फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर ट्रेलर बनाया जाएगा।

एकता कपूर ने कहा कि इम्तियाज और साजिद अली प्यार की कहानियों को बहुत सच्चाई और दिल से दिखाते हैं। वहीं इम्तियाज अली ने बताया कि ‘हीर रांझा’ एक ऐसी कहानी है जो आज के प्यार को दिखाएगी, लेकिन उसकी जड़ें हमेशा की तरह गहरी और सच्ची रहेंगी।

फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी। वैलेंटाइन डे के आसपास इसकी घोषणा की गई, जिससे यह साफ है कि यह फिल्म एक बार फिर दर्शकों के दिलों को दिलाने की तैयारी में है। आने वाले समय में फिल्म से जुड़ी और जानकारी सामने आएगी।