भारतीय फैशन को दुनिया भर में मशहूर करने वाले और बॉलीवुड हॉलीवुड और दूसरी जगहों की मशहूर हस्तियों के लिए कपड़े डिजाइन करने वाले रोहित बल का शुक्रवार रात दक्षिण दिल्ली के आश्लोक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।
सब्यसाची मुखर्जी, जे. जे. वलाया और गौरव गुप्ता समेत मशहूर भारतीय फैशन डिजाइनरों के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा जोनस और सुष्मिता सेन जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
63 साल के मशहूर डिजाइनर और दोस्तों के बीच गुड्डा नाम से चर्चित रोहित बल ने पिछले महीने आखिरी बार शो में हिस्सा लिया था। भारत के सबसे इन्फ्लुएंसल डिजाइनरों में से एक सब्यसाची ने लिखा, "रेस्ट इन पीस रोहित बल। सब्यसाची में हम सभी आपको बहुत प्यार और एडमायर करते हैं।”
डिजाइनर जे. जे. वलाया ने अपने दोस्त को अलविदा कहा और इंस्टाग्राम पर लिखा, "अलविदा मेरे दोस्त..." रोहित गुप्ता ने बल के साथ तस्वीर पोस्ट की और लिखा, "हमेशा के लिए गुड्डा।" रोहित बल को उनके दोस्त और डिजानर्स और साथ ही बॉलीवुड के कई टॉप के सितारे प्यार से गुड्डा कहते थे।
डिजाइनर राहुल मिश्रा और बिभु महापात्र ने गुरु और महान शख्सियत के रूप में रोहित बल की तारीफ करते हुए कहा कि उनका "जादू हमेशा जीवित रहेगा"। उन्होंने लिखा, “महान गुरु और अच्छे इंसान। बहुत जल्दी चले गए।”
मसाबा गुप्ता ने लिखा, “आरआईपी 1961 से 2024।” लेबल फाल्गुनी शेन पीकॉक के डिजाइनर शेन पीकॉक ने लिखा, "आरआईपी रोहितबल।"
इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के की जानी मानी एक्ट्रेस सुष्मिता सेन दिल को छू लेने वाला ट्रिब्यूट शेयर किया। उन्होंने दोनों की एक साथ रनवे पर चलते हुए तस्वीर पोस्ट की, “क्या अदम्य भावना और क्या अग्रणी!! आपकी आत्मा को शांति मिले #रोहितबल।''
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा,“बहुत ज्लदी चले गए। रेस्ट इन पीस #रोहितबाल।” सोनम कपूर ने बाल को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, "डियर गुड्डा! जब मैं आपकी बनाई कमाल की ड्रेस में दिवाली मनाने जा रही थी, तो मुझे आपके निधन की खबर मिली। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे आपको जानने का मौका मिला। आपके बनाए कपड़े पहने और कई बार आपके शोज के लिए रैंप पर चली। उम्मीद करती हूं कि आपको अब शांति मिली होगी। हमेशा आपकी सबसे बड़ी फैन रहूंगी।”
सोनम ने तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें वे रनवे पर बल के डिजाइन किए गए आउटफिट में नजर आ रहीं हैं। खराब सेहत के बावजूद वे 13 अक्टूबर को ‘लैक्मे फैशन वीक एक्स एफडीसीआई 2024’ के ग्रैंड फिनाले में रैंप पर उतरे। बल ने दिल्ली के इंपीरियल होटल में अपना कलेक्शन ‘कायनात: ए ब्लूम इन द यूनिवर्स’ शोकेस किया था।
वे काफी बीमार नजर आ रहे थे। इसे देखकर कई दर्शक भावुक हो गए थे। एक्ट्रेस अनन्या पांडे इस कार्यक्रम की शो-स्टॉपर थीं। उन्होंने शो के आखिर में डिजाइनर बल को गुलाब भेंट किया।
‘फैशन डेवलपमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया’ (एफडीसीआई) के अध्यक्ष सुनील सेठी ने बताया कि इसके तुरंत बाद बल को सफदरजंग एन्क्लेव के आश्लोक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका इलाज डॉ. आलोक चोपड़ा कर रहे थे।
सुनील सेठी ने ही रोहित बल के निधन की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘ये सच है कि उनका निधन हो गया है। उन्हें दिल का दौरा पड़ा। हृदय ने काम करना बंद कर दिया था। रोहित बड़ी हस्ती थे।’’
सेठी ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए दो घंटे तक कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। सेठी ने बताया कि पिछले साल दिसंबर में बल को दिल से जुड़ी परेशानी के इलाज के लिए गुरुग्राम के प्राइवेट हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
फैशन इंडस्ट्री, बॉलीवुड स्टार्स ने रोहित बल के निधन पर शोक जताया
You may also like
अहान शेट्टी की नई फिल्म 'Sanki' की शूटिंग 30 अक्टूबर से भोपाल में होगी शुरू, 2027 में होगी रिलीज.
कैप्टन अमेरिका और डॉक्टर डूम' ने दिया दीवाली का तोहफा, इंडिया में बदली Avengers Doomsday की रिलीज डेट.
Shanaya Kapoor की सीरीज ‘Student of the Year: After Dark’ का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री से बढ़ेगा सस्पेंस.
सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरन’ रिलीज, पंकज चौहान ने किया निर्माण.