बिग बॉस 19 में घरवालों की सरकार के आने वाले ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा। इस बार घर में दोस्ती और वफादारी की असली परीक्षा होगी, क्योंकि कंटेस्टेंट्स को तय करना है कि घर का सबसे बड़ा चापलूस कौन है। नए प्रोमो में सलमान खान कंटेस्टेंट्स से एक तीखा सवाल पूछते हैं “इन सात हफ्तों में कौन सी दोस्ती चापलूसी में बदल गई?” इसके बाद घर में शुरू हो जाता है आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा होता है।
तान्या मित्तल और जीशान कादरी, मृदुल तिवारी को 'चमचा' कहते हैं, जिस पर मृदुल नाराज होकर जवाब देते हैं कि ये सिर्फ उनकी गलत धारणा है।
ड्रामा यहीं नहीं रुकता है, अभिषेक बजाज, फरहाना भट्ट और कुणिका सदानंद भी नीलम गिरी पर निशाना साधते हैं और उन पर चापलूसी करने का आरोप लगाते हैं। टास्क के दौरान बहस इतनी बढ़ जाती है कि कुणिका और नीलम के बीच जबरदस्त टकराव हो जाती है। कुणिका कहती हैं कि तुम चापलूस लगती हो क्योंकि तुम कभी अपने लिए स्टैंड नहीं लेती। इस पर नीलम भावुक होकर जवाब देती हैं अगर मैं तुम्हारे बारे में बोलना शुरू कर दूं, तो तुम सुन भी नहीं पाओगी। भावनाओं और बहस से भरे इस एपिसोड में घरवालों के रिश्ते एक बार फिर से बदलते दिखेंगे। ये एपिसोड अब तक के सबसे धमाकेदार एपिसोड्स में से एक बताया जा रहा है। बिग बॉस 19 में घरवालों की सरकार हर रात नौ बजे जियो सिनेमा पर और 10:30 बजे कलर्स टीवी पर दिखाया जाता है।
सलमान खान के होस्ट किए जा रहे इस सीजन में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, अशनूर कौर, अवेज दरबार, नगमा मिराजकर, बसीर अली, शहबाज बदेशा, नेहल चुडासमा, जीशान कादरी, अभिषेक बजाज, नतालिया जानोसजेक, नीलम गिरी, कुणिका सदानंद, मृदुल तिवारी, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल, मालती चाहर और फरहाना भट्ट शामिल हैं।
बिग बॉस 19 में बढ़ा ड्रामा, घरवालों ने चुना सबसे बड़ा चापलूस
You may also like
Shanaya Kapoor की सीरीज ‘Student of the Year: After Dark’ का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री से बढ़ेगा सस्पेंस.
सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरन’ रिलीज, पंकज चौहान ने किया निर्माण.
मशहूर शेफ दामू का 72 साल की उम्र में निधन, ‘कुकू विद कोमाली’ से मिली थी खास पहचान.
Bigg Boss 20: ScoutOP और Love Kaur की नजदीकियों पर भड़कीं काश्वी, बोलीं- उनसे दूरी बनाओ.