Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

Bollywood: फिल्म 'Tiger3' ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाल, 100 करोड़ का आंकड़ा पार

Bollywood: एक्टर सलमान खान की फिल्म 'टाइगर थ्री' ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में है।

यह फिल्म रविवार को दिवाली के मौके पर हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज हुई, निर्माताओं ने बताया कि "टाइगर थ्री" ने सोमवार को 58 करोड़ रुपये की कमाई की, जो "किसी हिंदी फिल्म के लिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाला सोमवार भी है। फिल्म के डब वर्जन ने 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की।

बता दे कि टाइगर थ्री का ओपनिंग डे कलेक्शन 44.50 करोड़ रुपये था, यह फिल्म 2017 में आई फिल्म टाइगर जिंदा है और एक था टाइगर का सीक्वल है। फिल्म की एडवांस बुकिंग पांच नवंबर को शुरू हुई थी।

खास बात यह है कि शाहरूख खान की पठान के बाद टाइगर थ्री में सलमान को अपने परिवार और देश दोनों को बचाने के लिए जासूसी करते दिखाया गया है। फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन ने शाहरुख खान-स्टारर "जवान" और सनी देओल की "गदर टू" को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 53.23 करोड़ रुपये और 43.08 करोड़ रुपये कमाए थे।