Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

Bollywood: मृणाल ठाकुर के साथ डेटिंग की खबरों पर बादशाह ने दिया रिएक्शन

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के साथ सोशल मीडिया पर काफी दिनों से चल रही डेटिंग की खबरों को रैपर बादशाह ने मंगलवार को गलत बताया। रैपर बादशाह और मृणाल ठाकुर को वीकेंड में शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी में हाथ पकड़े हुए देखा गया था।

37 साल के रैपर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रिपोर्टों की ओर इशारा करते हुए एक नोट शेयर किया, बादशाह ने खुशी के आंसू वाली इमोजी के साथ लिखा, “प्रिय इंटरनेट, आपको एक बार फिर निराश करने के लिए खेद है लेकिन जैसा आप सोच रहे हैं वैसा नहीं है।”

इसके साथ ही मृणाल ठाकुर ने अभी तक इस पर कोई सफाई नहीं दी है, अप्रैल में बादशाह ने मॉडल ईशा रिखी के साथ शादी करने से इनकार कर दिया था। बादशाह पहले जैस्मिन मसीह से आठ साल तक शादी के बंधन में थे, जिनसे उनकी छह साल की बेटी भी है।