Breaking News

हरियाणा: कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने के मामले में कोर्ट ने 57 लोगों को बरी किया     |   दिल्ली शराब घोटाला: केजरीवाल मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची CBI     |   दिल्ली शराब घोटाला: 'पीएम मोदी-अमित शाह पूरे देश से माफी मांगें', बोले केजरीवाल     |   'दिल्ली में आज चुनाव हो तो बीजेपी को 10 से ज्यादा सीट नहीं मिलेंगी', बोले केजरीवाल     |   दिल्ली शराब घोटाला: मोदी जी, आपसे केजरीवाल संभलने वाला नहीं- अरविंद केजरीवाल     |  

भोजपुरी स्टार आकांक्षा के पति 11.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस की जांच के दायरे में

Mumbai: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री इस समय अपने सबसे बड़े आर्थिक घोटालों में से एक को लेकर सुर्खियों में है। ग्लैमर की दुनिया से जुड़ा यह मामला अब पुलिस जांच के दायरे में आ गया है। पुलिस ने अभिनेत्री आकांक्षा अवस्थी, उनके पति विवेक कुमार उर्फ अभिषेक कुमार सिंह चौहान और उनके कुछ सहयोगियों के खिलाफ करीब 11.50 करोड़ रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया है।

यह मामला कारोबारी हितेश कांतीलाल अजमेरा की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी संपत्ति, झूठे प्रभाव और बड़े नामों का हवाला देकर एक सुनियोजित साजिश के तहत करोड़ों रुपये की ठगी की।

निवेश के नाम पर धोखाधड़ी
पुलिस के अनुसार, इस ठगी की बुनियाद अभिनेत्री आकांक्षा अवस्थी की फिल्मी पहचान और कथित रसूख पर टिकी थी। आरोप है कि उन्होंने खुद को इंडस्ट्री की बड़ी हस्ती बताते हुए अंधेरी में फिल्म स्टूडियो और टैलेंट ट्रेनिंग सेंटर की मालकिन होने का दावा किया।

आरोपियों ने पीड़ित को यह भरोसा दिलाया कि निवेश करने पर उसे स्टूडियो में हिस्सेदारी मिलेगी और साथ ही 200 करोड़ रुपये का ब्याज-मुक्त लोन भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसी झूठे भरोसे में आकर पीड़ित ने रकम निवेश की।

गोदाम में छिपे 300 करोड़ की कहानी
मामले में एक और चौंकाने वाला दावा सामने आया है। आरोपी विवेक कुमार ने कथित तौर पर बिहार के बेतिया में स्थित एक गोदाम में 300 करोड़ रुपये नकद छिपे होने की कहानी गढ़ी। उसने कहा कि यह रकम कानूनी अड़चनों में फंसी है और उसे छुड़ाने के लिए तत्काल पैसों की जरूरत है।

इस बहाने आरोपी ने मार्च से जुलाई 2024 के बीच अलग-अलग बैंक खातों के जरिए पीड़ित से 11.50 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए।

5 जुलाई को अचानक गायब हुआ आरोपी
ठगी का मामला उस समय और गंभीर हो गया जब 5 जुलाई 2024 को कथित गोदाम दिखाने के लिए गए विवेक कुमार अचानक लापता हो गए। इसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। भारी आर्थिक नुकसान के साथ-साथ पीड़ित की मानसिक स्थिति भी बिगड़ गई।

जनवरी 2026 में दर्ज हुई FIR
मानसिक तनाव और आर्थिक संकट से जूझ रहे पीड़ित ने पहले पंतनगर थाना से संपर्क किया। मामले की जांच के बाद 28 जनवरी 2026 को एफआईआर दर्ज की गई।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े इस बड़े घोटाले ने इंडस्ट्री की छवि पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।