Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

ऑस्ट्रेलिया के सोशल इम्पैक्ट ऐप 'Saveful' का भारत में आगाज

नई दिल्ली: प्रसिद्ध शेफ संजीव कपूर और मैट मोरान ने हाल ही में नई दिल्ली स्थित ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग द्वारा आयोजित 'Saveful' ऐप के भारत लॉन्च कार्यक्रम 'प्लेट्स विद पर्पस' में भाग लिया। 

बता दे की, 'Saveful' ऑस्ट्रेलिया की एक डिजिटल सोशल-इम्पैक्ट पहल है जो रसोई में मौजूद सामान के आधार पर खाना बनाने के सुझाव देकर भोजन की बर्बादी को कम करने में मदद करती है। इस अवसर पर शेफ संजीव कपूर ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों और पाक कला के माध्यम से बढ़ते आपसी सम्मान पर प्रकाश डाला। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई किसानों द्वारा अपनी उपज के प्रति दिखाए जाने वाले प्रेम और देखभाल की सराहना की और सुझाव दिया कि ऑस्ट्रेलियाई लैंब (मेमने का मांस) को भारतीय मसालों के साथ 'निहारी-स्टाइल' में पकाकर एक बेहतरीन फ्यूजन डिश बनाई जा सकती है। वहीं, शेफ मैट मोरान ने ऑस्ट्रेलिया को एक बहुसांस्कृतिक देश बताते हुए कहा कि वहां भारतीय समुदाय की बड़ी मौजूदगी के कारण 'बटर चिकन' जैसे व्यंजन बेहद लोकप्रिय हैं। 

वही, दोनों शेफ ने ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन के साथ चर्चा के दौरान किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाला भोजन सुनिश्चित करने के लिए सम्मानित करने और समर्थन देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।