Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

अनुराग कश्यप की फिल्म 'बंदर' में बॉबी देओल करेंगे धमाका, 22 मई को होगी रिलीज

Bandar Release Date: फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की फिल्म 'बंदर' 22 मई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अभिनेता बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं। बॉबी देओल की ये फिल्म असल जिंदगी की घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है और इसमें रेप के आरोपी एक स्टार की कहानी है जो सिस्टम में हो रहे अन्याय, कोर्ट में चले दांव पेंच पर रोशनी डालती है।

फिल्म निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की। पोस्ट में बॉबी के पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है, "22 मई 2026 को सिनेमा में मिलते हैं।" अनुराग कश्यप ने 'बंदर' की कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी के सहयोग से लिखी है। दोनों ओटीटी शो 'पाताल लोक' और 'कोहरा' के लिए जाने जाते हैं। सुदीप शर्मा को उनके 'कोहरा 2' के लिए खूब तारीफ मिल रही है।

पिछले साल जुलाई में, 'बंदर' का प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में विशेष प्रस्तुति श्रेणी में हुआ था। फिल्म 'बंदर' में सान्या मल्होत्रा, राज बी. शेट्टी, जितेंद्र जोशी, सपना पब्बी, इंद्रजीत सुकुमारन, रिद्धि सेन और नागेश भोसले जैसे कलाकार हैं।

फिल्म का निर्माण अभिनेता से निर्माता बने निखिल द्विवेदी ने अपने बैनर सैफ्रॉन मैजिकवर्क्स और जी स्टूडियोज के तहत किया है। इस बीच, अनुराग कश्यप की बहुचर्चित फिल्म 'केनेडी' तीन साल की देरी के बाद शुक्रवार को जी5 पर रिलीज हुई।