Breaking News

IPL 2024: आज गुजरात और कोलकाता के बीच होगा मुकाबला     |   दिल्ली HC में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई     |   ED द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर SC में आज सुनवाई     |   राहुल गांधी आज रायबरेली में करेंगे प्रचार     |   मुंबई के वसई में सभा को संबोधित करेंगे अमित शाह     |  

एनिमल का ट्रेलर हुआ रिलीज, रणबीर का दमदार एक्शन और विलेन बॉबी देओल को देख रुक जाएंगी सांसें

संदीप रेड्डी वांगा ने एनिमल का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। पिछले कई दिनों से दर्शक फिल्म के ट्रेलर की राह देख रहे थे। इस बेसब्री और इंतजार को खत्म करते हुए आखिरकार गुरुवार को एनिमल का ट्रेलर जारी कर दिया गया है।

एनिमल साल 2023 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। तगड़ी स्टार कास्ट और डायरेक्टर की वजह से फिल्म पहले ही चर्चा में बनी हुई है। अब एनिमल का ट्रेलर धूम मचा रहा है। ट्रेलर में रणबीर कपूर दमदार एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। एनिमल का हर एक सीन हैरान करता है।

एनिमल की कहानी पिता और बेटे की कहानी है। बलबीर सिंह (अनिल कपूर) के लिए उसका बेटा अर्जुन सिंह (रणबीर कपूर) पागल है। हालांकि, बलबीर का रवैया हमेशा बेटे के लिए गुस्सैल रहा है। हालांकि, अर्जुन को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, उसके लिए बलबीर सिंह सुपर हीरो। इस बीच कुछ ऐसा होता है कि वो अपनी बीवी गीतांजलि (रश्मिका मंदाना) के साथ परिवार से दूर रहने लगता है।