Breaking News

हैदराबाद से बीजेपी प्रत्याशी माधवी लता ने लगाया वोटिंग में गड़बड़ी का आरोप     |   महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए     |   लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में दोपहर 1 बजे तक 40.32% मतदान     |   ग्वालियर में रिटायर्ड जवान ने तीन लोगों को गोली मारी, बिजली का तार लगाने को लेकर हुआ था विवाद     |   सीबीएसई ने 10वीं के नतीजे घोषित किए     |  

अभिषेक मल्हान के पैसे चोरी, किसी ने बैग से 1.5 लाख रुपए उड़ाए, फोन का पेमेंट करने जा रहे थे

बिग बॉस ओटीटी सीजन-2 के रनर-अप रहे अभिषेक मल्हान के पैसे चोरी हो गए हैं। उनके बैग से किसी ने 1.5 लाख रुपए उड़ा दिए। अभिषेक इन पैसों से आईफोन का पेमेंट करने जा रहे थे। अभिषेक ने कहा कि वो पहली बार इतना कैश लेकर ट्रैवल कर रहे थे। दुर्भाग्य से पहली बार में ही उनके साथ यह घटना हो गई। अभिषेक दिल्ली से मुंबई एक इवेंट अटेंड करने गए थे। ट्रैवलिंग के दौरान उनके साथ यह घटना हुई।

अभिषेक ने कहा- मैंने किसी को गिफ्ट देने के लिए आईफोन खरीदी थी। उसी का कुछ पेमेंट बाकी था। मुझे वो पैसे कैश में देने थे। इसी वजह से मैं अपने साथ 1.5 लाख रुपए एक बैग में रखकर लाया था। दिल्ली से मुंबई के लिए मेरी फ्लाइट थी। मैं बैग ऊपर रख कर सो गया। फ्लाइट के अंदर कौन पैसे चुराएगा। अब मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि वो पैसे गए कहां।