Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

यूपी बोर्ड की परीक्षा आज से शुरू, जिले में बनाए गए 102 परीक्षा केंद्र

उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई है। पहले दिन प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त हो गई है। जिसके बाद बच्चों के चेहरे खिले हुए नजर आए ।

नेटवर्क 10 न्यूज़ में जब बातचीत की तो बच्चों ने यही कहा योगी जी थैंक यू। क्योंकि नकल विहीन परीक्षा तो हो ही रही है साथ में बच्चों के ऊपर पुष्प वर्षा और उन्हें जो सुविधाएं दी जा रही है उसके लिए भी बच्चे सरकार का दिल से आभार जाता रहे हैं।

आपको बता दें यूपी बोर्ड के हाईस्कूल, इंटर की बोर्ड परीक्षाएं आज यानि सोमवार से शुरू हो गई हैं। मेरठ जिले में 102 केंद्रों पर परीक्षा चल रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि जिले के 102 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 39432 व इंटरमीडिएट के 40239 विद्यार्थी परीक्षा दें रहे है ।

परीक्षा केंद्रों को 9 जोन, 21 सेक्टरों में बांटा गया है। हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। 6 सचल दल का गठन किया गया है। इस साल प्रदेश में कुल 54 लाख परीक्षार्थी, परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें 27 लाख हाई स्कूल और 26 लाख इंटरमीडिएट के छात्र हैं।