Breaking News

गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |   गांधीनगर में हादसा, SDRF 20 मिनट में पहुंची     |   नेपाल में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1365 हुई     |   पटना: चार ब्लॉक की 44 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित, कई गांव जलमग्न     |  

दिल्ली और नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के पांच स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार के मदर मैरी स्कूल, द्वारका के दिल्ली पब्लिक स्कूल, चाणक्यपुरी के संस्कृति स्कूल, साकेत के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, और नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

लोकल पुलिस को सूचित करने के बाद स्कूल परिसर को खाली करा लिया गया है। बम का पता लगाने के लिए बम स्क्वाड और फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को स्कूल भेजा गया है। फिलहाल सभी स्कूलों में तलाशी ली जा रही है।