Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

Delhi: 'नीट' परीक्षा में जांच की मांग पर अड़े छात्र, शिक्षा मंत्रालय के पास किया प्रदर्शन

लेफ्ट छात्र संघों से जुडे सदस्यों ने 'नीट' परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर सोमवार को दिल्ली में शिक्षा मंत्रालय के पास प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को कहा कि शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा में 1,500 से ज्यादा उम्मीदवारों को दिए गए ग्रेस अंकों की समीक्षा के लिए चार सदस्यीय पैनल का गठन किया है।

ये कदम एनईईटी-यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में अंकों की बढ़ोतरी के आरोपों के बीच आया, जिसकी वजह से 67 उम्मीदवारों को पहली रैंक मिली है।