Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

UP: सीएम योगी से मिली छात्रा श्रद्धा ठाकुर, स्कूल जाने वाली सड़क की मरम्मत के लिए जताया आभार

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के गोंडा स्थित एक निजी स्कूल की छात्रा ने गुरुवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और अपने स्कूल की ओर जाने वाली सड़क की मरम्मत करवाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। एक निजी स्कूल की छात्रा श्रद्धा ठाकुर ने अपने स्कूल जाने वाली सड़क पर गड्ढों के बारे में मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा था।

श्रद्धा ठाकुर ने बताया, "मेरे स्कूल की सड़क अच्छी हालत में नहीं थी। वहां गड्ढे थे और बरसात में उनमें पानी जमा हो जाता था। इसलिए मैंने 26 जनवरी को इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा। मैं यहां उनका धन्यवाद करने आई हूं क्योंकि सड़क की मरम्मत हो गई है।" जब श्रद्धा से पूछा गया कि मुख्यमंत्री ने क्या कहा, तो छात्रा ने बताया, "उन्होंने (सीएम योगी) मुझे आशीर्वाद दिया।"