Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

सिपाही भर्ती के लिए 26 से शुरू होगी प्रक्रिया, मेरठ में रोजाना 150 अभ्यर्थियों का होगा सत्यापन

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की प्रक्रिया को लेकर डीआईजी, एसएसपी और नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक ने निरीक्षण किया। यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा का लिखित रिजल्ट आने के बाद प्रमाण पत्रों के सत्यापन और नाप-जोख 26 दिसंबर से शुरू होगा। इसके लिए मेरठ में तैयारियां शुरू हो गईं। पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में होगी। पुलिस लाइंस में बनाए गए कंट्रोल रूम से पूरी नजर रखी जाएगी। रोजाना पुलिस लाइन में बनाए गए तीन सेंटरों पर 150 अभ्यर्थियों का सत्यापन होगा।

आपको बता दे हर सेंटर पर रोजाना 50 अभ्यर्थियों के अभिलेखों को सत्यापन के साथ लंबाई नापने के साथ दूसरी शारीरिक जांच की प्रक्रिया होगी। ऑनलाइन सीसीटीवी के जिरए लखनऊ कंट्रोल रूम से पूरी प्रक्रिया को देखा जा सकेगा। मंगलवार को डीआइजी कलानिधि नैथानी एसएसपी डा. विपिन ताडा ने पुलिस लाइन में सभी सेंटरों की व्यवस्था देखी। ई-केवाईसी और बायोमैट्रिक से सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच और शारीरिक जांच होगी।

जहां पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा जिले के 36 केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में हुई थी। एडीजी डीके ठाकुर का कहना है कि पुलिस भर्ती की प्रक्रिया में कोई लापरवाही न हो इसको लेकर जोन के सभी कप्तानों को निर्देश जारी किए गए हैं।