Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

यूपी में स्कूली शिक्षा में नई क्रांति, सीएम योगी ने कई योजनाओं का किया शुभारंभ

Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में बेसिक शिक्षा विभाग की कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसका मकसद प्रदेश में स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति लाना है। लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 43 सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालयों और 66 अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों का शिलान्यास किया। इसके अलावा, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना के तहत 139 नए भवनों का उद्घाटन किया। साथ ही, सीएम योगी ने ड्रेस और स्टेशनरी किट के लिए प्रति छात्र ₹1,200 की धनराशि अभिभावकों के बैंक खाते में ट्रांसफर की। इस मौके पर, निपुण आकलन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 48,061 विद्यालयों को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। प्रतीकात्मक रूप से 5 स्कूलों के प्रधानाचार्यों को सर्टिफिकेट और टैबलेट प्रदान किए।

उत्तर प्रदेश में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए, मुख्यमंत्री योगी ने 5,258 स्कूलों में आईसीटी लैब की शुरुआत की। साथ ही, 503 पीएम श्री विद्यालयों में डिजिटल पुस्तकालय का भी शुभारंभ किया। इससे छात्रों की प्रौद्योगिकी और आधुनिक शिक्षण संसाधनों तक पहुंच बढ़ेगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान में स्थापित एजुकेशनल ब्रॉडकास्ट स्टूडियो और कक्षा 3 से 12 तक के छात्रों के स्मार्ट असेसमेंट के लिए ‘निपुण प्लस एप’ का भी शुभारंभ किया।