Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

बंद होने जा रहा है नैनीताल का अनोखा स्कूल

नैनीताल से 19 किलोमीटर दूर घुग्घूखाम ग्राम सभा का प्राइमरी स्कूल अब बंद होने के कगार पर है। ये ऐसा एकलौता और अनोखा स्कूल है जहां सिर्फ एक ही बच्चा पढ़ता है और उसे दो टीचर्स पढ़ाते है। स्कूल में पढ़ रहे बच्चे का नाम निर्मल आर्य है निर्मल के इस साल पास होने के बाद स्कूल में एक भी छात्र नहीं बचेगा। 

स्कूल में बच्चों की कमी पर टीचर्स का कहना है कि गांव के जो लोग बाहर नौकरी करते हैं वे उन्हें शहर में ही पढ़ा रहे हैं अपने बच्चों को गांव में कोई नहीं पड़ाना चाहता इसलिए स्कूल में बच्चों की संख्या कम है।