Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

बिना परीक्षा दिल्‍ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का मौका, दो लाख तक मिलेगी सैलेरी

अगर आप भी प्रोफसर बनना चाहते है, तो यह खबर आपके काम की है. दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के आर्यभट्ट कॉलेज में असिस्‍टेंट प्रोफेसर की नौकरियां निकली हैं. इसी पूरी जानकारी  aryabhattacollege.ac.in पर देखी जा सकती है. इसके अलावा यहीं से इन पदों के लिए आवेदन भी किया जा सकेगा. ये भर्तियां कुल 12 विषयों के लिए होनी हैं. इस बात का ध्‍यान रखें कि आवेदन प्रक्रिया 7 दिसंबर से शुरू हो चुकी है, जिसकी लास्‍ट डेट 27 दिसंबर तक है. मतलब इस अवधि तक आप आवेदन कर सकते हैं.

दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के आर्यभट्ट कॉलेज में असिस्‍टेंट प्रोफेसर के कुल 28 पदों पर भर्तियां होनी हैं. विषयवार बात करें, तो सबसे अधिक पद बिजनेस इकोनॉमिक्‍स, इतिहास, मैनेजमेंट स्‍टडीज के 5-5 पदों पर वैकेंसी है. इसी तरह पॉलिटिकल साइंस विषय के असिस्‍टेंट प्रोफेसर के लिए 4 पदों पर नियुक्‍तियां होनी हैं. अंग्रेजी विषय के लिए दो इसके अलावा कॉमर्स, इकोनॉमिक्‍स, एनवायरमेंटल स्‍टडीज, हिन्‍दी, मैथमेटिक्‍स, म्‍यूजिक, साइकोलॉजी आदि विषयों के एक एक असिस्‍टेंट प्रोफेसर रखे जानें हैं.

दिल्‍ली यूनिवर्सिटी में निकली असिस्‍टेंट प्रोफेसर की भर्तियों के लिए वही उम्‍मीदवार आवदेन कर सकेंगे. जिनके पास मास्‍टर्स की डिग्री हो और इसमें कम से कम 55 फीसदी अंक होने चाहिए. इसके अलावा यूजीसी नेट या सीएसआईआर नेट क्‍वालिफाई होना भी जरूरी है.

असिस्‍टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्‍मीदवारों को आवेदन शुल्‍क भी देना होगा. सामान्‍य/ ओबीसी और ईडब्‍ल्‍यूएस के लिए 500 रुपये देने होंगे, तो वहीं एससी/एसटी/ पीडब्‍ल्‍यूबीडी और महिला उम्‍मीदवारों के लिए आवेदन फ्री है. इस पद के लिए एक खास बात यह है कि किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि इंटरव्‍यू और आपकी शैक्षणिक योग्‍यता के आधार पर सेलेक्‍शन होगा. असिस्‍टेंट प्रोफेसर के पद पर वेतन सातवें वेतन आयोग के पे लेवल 10 के आधार पर मिलेगा, जो 56100 से शुरू होकर दो लाख तक होगा.