Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा का बड़ा ऐलान, युक्तियुक्तकरण के विरोध में आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण के विरोध में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है. इसके लिए पहले सरकार के अफसरों और मंत्री विधायकों को ज्ञापन सौंपा जाएगा. समस्या का समाधान नहीं होने पर बड़ा आंदोलन होगा.

शिक्षा विभाग के 2008 सेटअप के प्रतिकूल शासकीय विद्यालयों एवं शिक्षकों को कम अथवा मर्ज करने से बच्चों की शिक्षा पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों से शाला विकास समिति और पालकों को भी अवगत कराया जाएगा. युक्तियुक्तकरण के संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा जारी किए गए नियम को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिक्षकों ने प्रदेश स्तर पर बैठक आयोजित की गई थी.

युक्तियुक्तकरण के जारी अव्यवहारिक निर्देश, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश स्तर पर बने छग शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों को जानकारी दी. इस दौरान बताया गया कि 22 अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन होगा. इस आंदोलन में सभी से शामिल होने की अपील की गई है.

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने युक्तियुक्तकरण एवं ऑनलाइन अवकाश के जारी निर्देशों की आलोचना की. इन नियमों को शिक्षा, विद्यालय, विद्यार्थी, शिक्षकों के लिए नियम विरुद्ध बताते हुए विरोध किया.