Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

CBSE ने फर्जी सिलेबस और सैंपल पेपर को लेकर चेतावनी की जारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने एडवाइजरी जारी कर छात्रों और अभिभावकों को 2024-25 सत्र के लिए सिलेबस और सैंपल पेपरों के बारे में फर्जी जानकारी फैलाने वालों को लेकर आगाह किया। 

बोर्ड ने छात्रों से फर्जी खबरें फैलाने वाले ऑनलाइन पोर्टलों के झांसे में न आने की चेतावनी दी।

सीबीएसई ने कहा, "हमें पता चला है कि कुछ ऑनलाइन पोर्टल और वेबसाइट सैंपल पेपर और सिलेबस से जुड़े पुराने लिंक और फेक न्यूज फैला रहे हैं।
 ये लिंक और खबरें सत्र 2024-25 के लिए अपडेट जानकारी देने का झूठा दावा करते हैं।"

एडवाइजरी में कहा गया है, "जनता के हित में, हम इस बात पर जोर देना चाहते हैं कि इन स्रोतों से मिली जानकारी गलत हो सकती है और स्कूलों, छात्रों, अभिभावकों और दूसरे स्टेकहोल्डर्स के बीच भ्रम पैदा कर सकती है।"