Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

CBSE Class 10 Result 2025: बोर्ड कब घोषित करेगा परिणाम

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) जल्द ही कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी कर देगा। कक्षा 10वीं की परीक्षा मार्च में खत्म हो गई थी। जानकारी दे दें कि परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हुई थी और 18 मार्च को खत्म हुई थी। छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद रिजल्ट और मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और  results.cbse.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं के रिजल्ट मई के अंत तक जारी किए जाने की संभावना है, क्योंकि पिछले साल यानी 2024 के रिजल्ट 20 मई को जारी किए गए थे। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, डिजीलॉकर और उमंग ऐप (DigiLocker and UMANG) से भी अपने रिपोर्ट कार्ड और सर्टिफिकेट देख सकेंगे।

साल 2024 में कक्षा 10वीं के रिजल्ट 13 मई को जारी हुई थे, साल 2023 में 12 मई, 2022 में 22 जुलाई,2021 में 3 अगस्त, 2020 में 15 जुलाई और 2019 में 6 मई को जारी किए गए थे। CBSE इस साल से यानी नए एकेडमिक सेशन से नए टीचिंग मेथेड, ग्रेडिंग सिस्टम और प्रैक्टिकल लर्निंग में बदलाव ला रहा है। साथ ही कई किताबों के चैप्टर में भी बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा इसी सत्र से कक्षा 10वीं के लिए अब बोर्ड साल में 2 बार बोर्ड एग्जाम आयोजित करेगा। पहली बोर्ड परीक्षा फरवरी में तो दूसरी बोर्ड परीक्षा अप्रैल में आयोजित होगा।